Posts

Showing posts from May, 2020

#दिवानी_प्रक्रिया_संहिता_कि_धारा_96 # section100_cpc #section107_cpc #अपील #appeal #अपीलिय_न्यायालय_कि_शक्तियां #CPC_section_96to109 #order41_42_43to45 #DrNupurGoel #silver_law_college

प्रश्न) अपील से आप क्या समझ्ते है ? इसके साधारण सिद्धांत क्या है ? अपीलिय न्यायालय कि शक्तियो कि विवेचना कीजिए। क्या अपीलिय न्यायालय अतिरिक्त साक्ष्य ले सकता है ? उत्तर) दिवानी प्रक्रिया संहिता कि धारा 96 से 109 तथा आदेश 41 से 45 के अंतर्गत अपील के सम्बंध मे प्रावधान किया गया है। परंतु शब्द अपील को संहिता में कहीं भी परिभाषित नहीं किया गया है। चैम्बर शब्दकोश के अनुसार- “नीचे की अदालत के विनिश्चय का ऊपर की अदालत द्वारा परीक्षण किया जाना ही अपील है” दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि अपील एक ऐसी कार्यवाही है जिसके द्वारा पराजित पक्षकार अपने विरुध पारित निर्णय को अपास्त करने के लिए ऊपर के न्यायालय में दस्तक देता है। यह किसी निचली अदालत फैसले को ऊपरी अदालत द्वारा न्यायिक जाँच किए जाने   का आवेदन होता है ।   नागेंद्रनाथ डे बनाम सुरेशचंद्र डे ए0आई0आर0 1932 पी0सी0 165 के मामले में प्रिवी काउंसिल द्वारा यह अभिनिर्धारित किया गया है कि “नीचे के न्यायालय के विनिश्चय को अपास्त कराने हेतु पक्षकार द्वारा ऊपर के न्यायालय को आवेदन करना ही अपील है।“ आज्ञप्ति या आदेश...